JAUNPUR NEWS : बच्चों के बीच रहने से मिलता है सुकून: राम आसरे
127 बच्चों को वितरित किया पठन—पाठन सामग्री
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्यासपुर के प्राथमिक विद्यालय पर समाजसेवी राम आसरे सिंह ने सोमवार को 127 बच्चों को पढ़ाई की सामग्री वितरित किया जिसमें 102 बच्चों को कॉपी, पेन, कटर, रबड़ दिया गया।
साथ ही आंगनवाड़ी के 25 बच्चों को कॉपी, पेन, कटर, रबड़ दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद सिंह, सहायक अध्यापक जया भारती, सहायक अध्यापक कुलदीप, शिक्षामित्र सजल यादव, सफाईकर्मी बंशीधर, आंचल, रितिक सिंह, वैष्णवी सिंह, कनक, पलक, आलोक, प्रीतम, आंचल, सुंदरी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













