HomeJaunpurJaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष हुईं सम्मानित

Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष हुईं सम्मानित

  • लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष हुईं सम्मानित

तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। प्रयागराज में आयोजित एनुअल डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अर्पण धर दुबे ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में एक नए क्लब के साथ कार्य प्रारंभ करने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और सेवा भावना से एक अलग पहचान स्थापित की है।

उन्होंने कहा कि यद्यपि उनका कार्यकाल देर से प्रारंभ हुआ, फिर भी मात्र 8 महीनों में आयोजित किए गए विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहे। उनके नेतृत्व में क्लब ने अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जिससे लायंस क्लब शाहगंज खुशबू पूरे जोन में चर्चा का विषय बना। उन्होंने कहा कि खुशबू जायसवाल की कार्यशैली एवं समर्पण अन्य क्लबों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने शुभकामना देते हुए कहा कि लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के नाम की खुशबू इसी प्रकार समाज में फैलती रहे तथा क्लब निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे। वहीं सम्मान प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल के लिए फोन तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सभी ओर सराहना की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read