शत—प्रतिशत जांच के उपरान्त निर्धारित प्रारूप अनुलग्नक-1 तैयार
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 364-बदलापुर, 365-शाहगंज, 366-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगराबादशाहपुर, 369-मछलीशहर (अ०जा०), 370-मड़ियाहूँ, 371-जफराबाद एवं 372-केराकत (अ०जा०) के मतदेय स्थलों की सूचियों का आलेख्य प्रकाशन संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा शत—प्रतिशत जांच के उपरान्त निर्धारित प्रारूप अनुलग्नक-1 पर तैयार करा लिया गया है।
उपरोक्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित मतदेय स्थलों की सूची आलेख्य के रूप में जनसामान्य के लिए निःशुल्क निरीक्षण हेतु प्रकाशित कर दी गयी है। मतदेय स्थल की आलेख्य सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय/तहसील कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में 26 अक्टूबर तक जनता के लिये निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। मतदेय स्थल की आलेख्य सूची के आलेख्य के संबंध में किसी प्रकार के सुझाव या आपत्ति देनी हो तो वह 26 अक्टूबर के पूर्व/तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय जौनपुर में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।













