22—23 अक्टूबर को वादकारियों के लिये बन्द रहेंगे न्यायालय: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर को होना नियत है। कलेक्ट्रेट के समस्त न्यायालय कक्षों को उक्त निर्वाचन में मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदान को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु 22 अक्टूबर को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष पर पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। उक्त के निर्वाचन के दृष्टिगत 22 एवं 23 अक्टूबर को समस्त न्यायालय वादकारियों के लिये बन्द रहेंगे। उक्त के अतिरिक्त उन्होंने यह भी अवगत कराया कि उक्त तिथियों में कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।













