HomeJaunpurJaunpur News:आजमगढ़—प्रयागराज मार्ग पर बने गड्ढे की मरम्मत किये पुलिसकर्मी

Jaunpur News:आजमगढ़—प्रयागराज मार्ग पर बने गड्ढे की मरम्मत किये पुलिसकर्मी

Jaunpur News:आजमगढ़—प्रयागराज मार्ग पर बने गड्ढे की मरम्मत किये पुलिसकर्मी

प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज के पास सड़क किनारे गड्ढा बना खतरा
जौनपुर। पचहटियां के पास आजमगढ़—प्रयागराज मार्ग पर चल रहे कुम्भ मेले में आने—जाने वाले वाहनों की भारी आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। पचहटिया—आजमगढ़ मार्ग पर हुए कई जगह गड्ढे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज पुल के पास सड़क किनारे मिट्टी खिसकने के कारण बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। आजमगढ़—प्रयागराज को जाने वाले इस मार्ग से हजारों सवारी गाड़ियां प्रतिदिन आवागमन कर रही हैं। दिन में दूर से आने पर वाहन चालक गड्ढे को देख संभल जाते हैं। वहीं रात्रि में अंधेरा होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग किया जिससे आने वाले दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना न हो। शाहगंज जौनपुर के तिराहे मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास गड्ढे में तब्दील मार्ग को स्थानीय पुलिस द्वारा ईंट, बालू से भरा गया जिससे कोई दुर्घटना अनहोनी न हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read