HomeJaunpurJaunpur News:श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेलर से हुई जोरदार टक्कर

Jaunpur News:श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेलर से हुई जोरदार टक्कर

Jaunpur News:श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेलर से हुई जोरदार टक्कर

डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

सिरकोनी, जौनपुर। महाकुंभ मेले से जिला बस्ती को लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुरूवार को अल सुबह ट्रक की भीषण टक्कर से हादसे का शिकार हो गई। उक्त घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के 300 मीटर पहले हुई जहां बस की टक्कर एक ट्रेलर से हो गई। हादसे में कुल डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को हल्की फुल्की चोटें आयी हैं। घायलों में से राम अजोर पुत्र रामचन्द्र 65 अकेला कुबेरपुर बस्ती के अनुसार उनके गांव व बगल के एक गांव के कुल 60 लोग एक निजी बस से कुम्भ मौनी अमावस्या को स्नान करने गये थे। वहीं से लौटते समय उनकी बस ट्रेलर से पीछले हिस्से से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी लोगों का इलाज कराकर अब दूसरी बस का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने घरों को वापस पहुंच सके लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
घायलों में इन्द्रावती पत्नी देवबली अकेला कुबेरपुर बस्ती, शारदा देवी पत्नी लालता अकेला कुबेरपुर बस्ती, आरती देवी पत्नी राम आसरे अकेला कुबेरपुर बस्ती, पूनम देवी पत्नी मंजुलता अकेला कुबेरपुर बस्ती, रमावन्ती पत्नी राम प्यारे अकेला कुबेरपुर बस्ती, रामप्यारे पुत्र शम्भू अकेला कुबेरपुर बस्ती, राम आसरे पुत्र रामचन्दर अकेला कुबेरपुर बस्ती, सुभाष चन्द्र पुत्र धीरज सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, सीताराम शर्मा पुत्र राम शकल शर्मा सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, कोमल पत्नी हुबलाल सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, गीता शर्मा पत्नी नरेन्द्र शर्मा सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, नरेन्द्र शर्मा पुत्र सीताराम सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, नैतिक शर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र शर्मा सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, सरोज शर्मा पत्नी सुभाष शर्मा सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, कुसुम देवी पत्नी हरिशंकर सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, गोदावरी पत्नी सीताराम सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, कमली पत्नी श्याम लाल सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती, राम सिधारे पत्नी छोटे लाल सिकरा हकीम थाना मुन्डेरका बस्ती एवं राम अजोर पुत्र रामचन्द्र अकेला कुबेरपुर बस्ती
हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read