HomeJaunpurJaunpur News: ह्यूमन ड्यूटी के साथ डिजिटल जिम्मेदारी का दिलाया गया संकल्प

Jaunpur News: ह्यूमन ड्यूटी के साथ डिजिटल जिम्मेदारी का दिलाया गया संकल्प

  • ह्यूमन ड्यूटी के साथ डिजिटल जिम्मेदारी का दिलाया गया संकल्प

  • जेसी सप्ताह के तीसरे दिन हुआ जागरूकता कार्यक्रम

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसी सप्ताह के तीसरे दिन सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में ‘ह्यूमन ड्यूटी एंड डिजिटल ड्यूटी डे’ पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के साथ ही डिजिटल संसाधनों एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग का संकल्प दिलाया गया।

संस्थाध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति अपने मानवीय दायित्वों के प्रति सजग रहे। डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मंडल उपाध्यक्ष विनायक गुप्ता ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। युवाओं को सोशल मीडिया सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग सोच-समझकर, मर्यादा और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने कहा कि जेसी सप्ताह का उद्देश्य महज आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में जिम्मेदारी, सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है। युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ऐसे सामाजिक अभियानों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं लोगों ने मानवता के प्रति अपने दायित्वों का पालन करने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित, नैतिक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने शपथ लेते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इस अवसर पर सप्ताह चेयरमैन इकरार खान, पूर्व अध्यक्ष अखलाक खान, सचिव अखिलेश पांडेय समेत विद्यालय के प्रवक्ता आनंद सिंह, मो. सिराज, अहसन अंसारी, मो. असद खान, मो. हसनैन नियाजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read