मन्दिर से चोरों ने उड़ाया दान पात्र, लगातार हो रही चोरी से क्षेत्र में दहशत
तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा नरहरपुर में स्थित श्री चौरा माता मंदिर से शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के अंदर रखे दान पेटी को चुरा लिए जिससे क्षेत्र में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी मंदिर की पुजारी ने मंदिर पर पूजा करने आई तो देखी की मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था और दान पात्र अपने स्थान से गायब हो गया जिसके बाद उन्होंने तुरंत गांव वालों को सूचना दी जिससे ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गये। सूचना पर डायल 112 एवं थाना सुजानगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश करने लगी।
वहीं इस संदर्भ में मंदिर प्रबंध समिति ने थानाध्यक्ष सुजानगंज को लिखित शिकायत के माध्यम से सारी घटना को अवगत कराया। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि एक हफ्ते में लगातार इस तीसरी चोरी से क्षेत्र में काफी डर का माहौल है। पूर्व में क्षेत्र के शांति नगर बाजार में चोरों ने कई दुकानों का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया।
इसी क्रम में क्षेत्र में ही स्थित जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के गांव शचिपुरम में स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों द्वारा सोलर लाइट चुरा लिया गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर भी काफी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।











