विधिक माप विज्ञान की टीम ने की छापेमारी
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश के अनुपालन में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान की टीम ने मड़ियाहूँ बाजार में सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में मे० चौरसिया मिष्ठान भंडार सदरगंज में 1 किग्रा मिठाई पर 76 ग्राम एवं मे० बीकानेर मिष्ठान भंडार सदरगंज में 1 किग्रा मिठाई पर 92 ग्राम की घटतौली पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार मे० विनोद जलपान गृह सिपाह रेलवे फाटक के समीप जौनपुर में 1 लीटर स्प्राईट के विक्रय पर ओवरचार्जिंग पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की गयी।
उपरोक्त के अतिरिक्त धर्मेंद्र कुमार ओम प्रकाश ज्वेलर्स, बनारसी अलंकार मंदिर, हर्ष मोदनवाल (मीठा विक्रेता), मोहन लाल (मीठा विक्रेता), गारन्टी ज्वेलर्स, सुमित्रा देवी (मीठा विक्रेता), शाह आलम (सब्जी विक्रेता), एवं एमएन ट्रेडर्स जौनपुर के बाँट-माप नियमानुसार सत्यापित न पाये जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की संगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही सम्पादित की गयी।
दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी सामान का विक्रय न करें एवं अपने बांटों-मापों का ससमय सत्यापन-मुद्रांकन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी बताया गया कि आगामी माहों में भी कार्यवाही अनवरत की जायेगी।











