पीआरडी जवानों की हुई मासिक रिफ्रेशर परेड
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता के नेतृत्व तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश उपाध्याय के निर्देशन में शुक्रवार को स्थानीय विकास खंड में पीआरडी जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड कराई गई। महीने के दूसरे शुक्रवार को आयोजित इस परेड का नेतृत्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धीरज गुप्ता ने किया।
रिफ्रेशर परेड में विकास खंड क्षेत्र में तैनात लगभग सभी पीआरडी जवान वर्दी में शामिल हुए। इस दौरान जवानों को अनुशासन, ड्यूटी के दौरान सजगता तथा निर्धारित नियमों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जवानों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धीरज गुप्ता ने कहा कि मासिक रिफ्रेशर परेड का उद्देश्य जवानों में अनुशासन बनाए रखने के साथ ही उन्हें ड्यूटी के प्रति जागरूक और चुस्त-दुरुस्त रखना है। उन्होंने सभी जवानों से निर्धारित वर्दी में समय से ड्यूटी पर उपस्थित होने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने की अपील किया।











