HomeJaunpurJaunpur News: रूटीन जांच में पहुंची संयुक्त आयुक्त, मची अफरा—तफरी

Jaunpur News: रूटीन जांच में पहुंची संयुक्त आयुक्त, मची अफरा—तफरी

  • रूटीन जांच में पहुंची संयुक्त आयुक्त, मची अफरा—तफरी

  • वी बी जीरामजी कार्य व आवास का किया स्थलीय निरिक्षण

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शुक्रवार को रूटीन जांच में पहुँची संयुक्त आयुक्त ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए चल रहे कार्यों का स्थलीय निरिक्षण किया। दोपहर विकास खण्ड कार्यालय पर पहुंची संयुक्त आयुक्त हिमाली मिश्रा व उपायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर नंद लाल ने चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दो गांवों में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जिसमें सुमभुलपुर ग्रामसभा में वी बी जीरामजी योजनान्तर्गत जॉबकार्ड धारक मजदूरों द्वारा कच्ची नाली के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

वहीं ग्रामसभा मनेछा मुसहर बस्ती में रिंकू देवी, पिंका, संगीता देवी, प्रीति, मनीता देवी, रेशमा देवी के निर्माणाधीन व निर्मित आवासों का भी निरीक्षण किया गया। सभी कार्य मानक के अनुरूप पाए गए। लगभग दो घंटे की जाँच पड़ताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जाँच के बाद दोनों अधिकारी के जिला मुख्यालय प्रस्थान करने पर सभी ने राहत की सांस ली।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत दीपक यादव, एपीओ निपेंद्र बहादुर, सचिव अखिलेश पटेल, नरेंद्र कुमार, रोजगार सेवक अध्यक्ष निशानाथ यादव, उमाकांत, गिरीश, अनिल, संतोष, ग्राम प्रधान मोहम्मद अकरम, प्रधान प्रतिनिधि मनेछा सिराज अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read