HomeJaunpurJaunpur News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, 3 लोगों पर...

Jaunpur News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, 3 लोगों पर मारपीट का आरोप

  • पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, 3 लोगों पर मारपीट का आरोप

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अर्जनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने तीन लोगों पर उसके पुत्र के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

अर्जनपुर गांव निवासी उषा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे उनका पुत्र शिवा पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहे विजय कुमार, विनय कुमार पुत्रगण अभयराज तथा अभयराज पुत्र शिवराज निवासीगण अर्जनपुर के पास पहुंचा। आरोप है कि उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से शिवा पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगीं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल शिवा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Must Read