HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में देशव्यापी बैंक हड़ताल पूर्णतः सफल

Jaunpur News: जौनपुर में देशव्यापी बैंक हड़ताल पूर्णतः सफल

  • जौनपुर में देशव्यापी बैंक हड़ताल पूर्णतः सफल

  • 5-डे बैंकिंग एवं पीएलआई योजना के विरोध में गरजे बैंकर्स

तेजस टूडे सं.
अमित सिंह
जौनपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर जिले में देशव्यापी बैंक हड़ताल ऐतिहासिक रूप से सफल रही। हड़ताल के समर्थन में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों, निजी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) की सभी शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं जिससे बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। सुबह से ही सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी भारी संख्या में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय (जौनपुर नॉर्थ) पर एकत्र हुये। सभी ने एकजुट होकर गगनभेदी नारों के साथ अपनी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का सफल नेतृत्व रवि रंजन, हेमन्त तिवारी, राजू रंजन, धर्मेश झा, अभिषेक तिवारी, दीपक कुमार, रामकृष्ण पाण्डेय, कुंदन कुमार, रंजीत कुमार, कमलेश मिश्र ने किया। साथ ही जिले भर के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और भारी संख्या में बैंक स्टाफ शामिल रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की बैंक और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। आंदोलनकारियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से अपनी निम्नलिखित मुख्य मांगें सरकार के सामने रखीं: 5-डे बैंकिंग (5 Days Banking) तुरंत लागू हो, बैंक कर्मचारियों की यह सबसे बड़ी और पुरानी मांग है कि सभी शनिवारों को आधिकारिक अवकाश घोषित कर देश में तुरंत 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाए।विभेदकारी PLI योजना वापस ली जाय, सरकार द्वारा एकतरफा और भेदभावपूर्ण तरीके से थोपी गई पीएलआई (Performance Linked Incentive) योजना का कड़ा विरोध किया गया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

पीएलआई योजना और कर्मचारियों से जुड़े अन्य नीतिगत बदलावों को बैंक यूनियनों के साथ द्विपक्षीय चर्चा (Bilateral Discussions) के माध्यम से ही संशोधित किया जाय। बैंक प्रबंधन और सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादों और प्रतिबद्धताओं (Honour Commitment) को पूरी तरह निभाया जाय। कर्मचारियों के अन्य सभी लंबित और बचे हुए प्रशासनिक व वित्तीय मुद्दों (Residual Issues) का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाय। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि बैंक कर्मचारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता (“Bankers Will Not Be Silenced”)। यदि सरकार ने इन जायज मांगों पर तुरंत सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जौनपुर यूनिट के इस प्रदर्शन में एकजुटता की मिसाल देखने को मिली जिसने इस हड़ताल को एक बड़ी कामयाबी बनाया।

 

 

 

 

Must Read