HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ पौधरोपण

JAUNPUR NEWS : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ पौधरोपण

JAUNPUR NEWS : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ पौधरोपण

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के निर्देशानुसार चौकियां धाम के पास महगूपुर स्थित श्री शीतला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। जिसमें पौरोहित्य प्रशिक्षक डा. अखिलेश चन्द्र पाठक के साथ प्रशिक्षणार्थियों ने आम, नीम, पीपल समेत अनेक प्रकार के पौधरोपण किये।

प्रशिक्षक डा. अखिलेश चन्द्र पाठक ने प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पर्यावरण को बचाना है तो सब लोग कम से कम हर वर्ष 10 पौधे जरूर लगायें जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। घर बगीचे में आम, नीम, पीपल के पौधे जरूर लगायें जिससे क्षेत्र में वातावरण हरा भरा शुद्ध बना रहे। इस अवसर पर गुड्डू त्रिपाठी, सावन त्रिपाठी, रुचि शुक्ला, विपिन मिश्र, कामाख्या उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read