HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने किया खाद्यान्न...

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने किया खाद्यान्न वितरण

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने किया खाद्यान्न वितरण

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने शनिवार को खाद्यान्न वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन जूनियर जेसी सप्ताह हीरोज़ के तहत कोतवाली चौराहे के पास हुआ। इस कार्यक्रम के साथ ही इस सप्ताह की शुरुआत हुई। जेजे चेयरमैन आदित्य अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई इंडिया के दिशा निर्देश पर 22 से 29 जुलाई के बीच जूनियर जेसी सप्ताह का आयोजन देश भर में हो रहा है।

जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने शनिवार को सप्ताह का शुभारंभ किया। पहले दिन कोतवाली चौक के पास 100 से ज्यादा मजदूरों में खाद्यान्न वितरित किया गया। अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि जूनियर विंग द्वारा सप्ताह भर जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक सुमित अग्रहरि ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सचिव कार्तिक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, आशीष प्रीतम, दीपक सिंह, रवि अग्रहरि, जेजे आयुष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read