HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पर्यावरण संरक्षण के लिये करें पौधरोपण: विद्या देवी

JAUNPUR NEWS : पर्यावरण संरक्षण के लिये करें पौधरोपण: विद्या देवी

JAUNPUR NEWS : पर्यावरण संरक्षण के लिये करें पौधरोपण: विद्या देवी

ब्लाक प्रमुख ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अनुक्रम में विकास खण्ड प्रमुख विद्या देवी ने पौधरोपण कर लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के दौरान उन्होंने कहा कि वृक्ष ही भूमि के जीवन रक्षक हैं। इनके द्वारा हमें जीवनदायिनी प्राणवायु प्राप्त होती है।

प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चन्द्र तिवारी ने विकास खण्ड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण कर लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन से प्रकृति संरक्षित होती है इसलिए हम सभी को पर्यावरण प्रकृति एवं मानव जीवन के संरक्षण के लिये एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिये। प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे ने भी पौधरोपण कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read