HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मांगों को लेकर 20 सितम्बर को शक्ति प्रदर्शन करेंगे...

JAUNPUR NEWS : मांगों को लेकर 20 सितम्बर को शक्ति प्रदर्शन करेंगे पेंशनर्स

JAUNPUR NEWS : मांगों को लेकर 20 सितम्बर को शक्ति प्रदर्शन करेंगे पेंशनर्स

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के पेंशनर्स अध्यक्ष सीबी सिंह के मार्गदर्शन में जनसंपर्क करके प्रर्दशन को सफल बनाने के लिए पेंशनर्स को प्रेरित कर रहे हैं। जनसंपर्क के समय पेंशनर्स को मांगों से अवगत कराया जा रहा है। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की पेंशनर्स कल्याण से संबंधित मांग पर उपेक्षा से उत्तेजित पेंशनर्स बड़ी संख्या में धरना/प्रदर्शन में उपस्थित होकर आक्रोश व्यक्त करने का संकल्प लिया। पेंशनर्स मांगों यथा कोविड काल में रोके गये महंगाई राहत के एरियर्स को तत्काल भुगतान करने, पूर्व की भांति रेल यात्रा में सीनियर सिटीजन को देय कन्शसन को बहाल करने, पेंशनर्स को 65 वर्ष, 70 वर्ष एवं 75 वर्ष की उम्र पर क्रमशः 5 प्रतिशत, 19 प्रतिशत एवं 15 प्रतिशत वृद्धि करने, पेंशन राशिकरण की वसूली 15 वर्ष की जगह 10 वर्ष किये जाने, वर्ष 2005 से नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, रोडवेज बस में फ्री यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने आदि प्रदेश सरकार स्तरीय 19 एवं केन्द्र सरकार स्तरीय कुल 4 मांग को शीघ्र पूरी करने से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजेंगे। जनसंपर्क में राजबली यादव, कंचन सिंह, राम अवध लाल, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, शेषनाथ सिंह, वीबी सिंह, मिठाई लाल, रामकेश यादव, श्याम विहारी सिह, रमेश, ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह, केके त्रिपाठी, ठकुरी यादव, पदकधारी, डा. भारत यादव, मंजू रानी राय, गोरखनाथ माली, कृपाशंकर उपाध्याय, महेंद्र पाठक, राम आश्रय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read