JAUNPUR NEWS : कुकुड़ीपुर का विराट दंगल 20 को, तैयारी पूरी
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुकुड़ीपुर में लगने वाला प्रसिद्ध विराट दंगल मेला 20 सितंबर को होगा जिसके लिए तैयारी जोर-शोर पर की जा रही है। पहलवानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन की जा रही है। इस बार विराट दंगल के नियम नियमावली चेंज किए गए हैं और ईनाम मे जौनपुर केसरी को 21000, जौनपुर कुमार को 11000, जौनपुर अभिमन्यु को 5100 और जौनपुर बाल केसरी को ढाई हजार का पुरस्कार दिया जायेगा। उनके उपविजेता को भी विजेता की ईनाम की आधी राशि दी जाएगी। दंगल में बिना रजिस्ट्रेशन का कोई भी प्रतियोगी भाग नहीं ले सकेगा और प्रतियोगियों को जीतने पर उन्हें मेडल गदा व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सपा नेता विवेक यादव व डॉ आलोक यादव ने संयुक्त रूप से देते हुये बताया कि यह आयोजन पूर्व विधायक राज बहादुर यादव की स्मृति में वर्षों से होता चला आ रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










