HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नवरात्रि के पूर्व सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की...

JAUNPUR NEWS : नवरात्रि के पूर्व सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की उठी आवाज

JAUNPUR NEWS : नवरात्रि के पूर्व सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की उठी आवाज

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के आम सभा की बैठक में हुई चर्चा
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के वार्षिक आम सभा की बैठक अध्यक्ष अनिल अस्थाना के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर नखास विसर्जन घाट पर हुई जिसका संचालन उपाध्यक्ष मनीष देव ने किया। इस मौके पर विभिन्न पूजा समितियों से पहुंचे पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं बतायीं। समितियों की प्रमुख समस्याएं नगर में पूजा के दौरान सड़क, बिजली और सफाई की रखी जिस पर महासमिति ने आश्वस्त किया कि इस मामले पर जिला प्रशासन से वार्तालाप करके नवरात्रि से पहले पहले निराकरण करा दिया जायेगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही बिजली की समस्या को भी विभाग से बातचीत कर आपूर्ति दिलाने पर बल दिया जायेगा। महासमिति ने जिला प्रशासन से मांग किया कि नगर में जगह खोदी गई सड़कों को अभिलंब दुरुस्त करे। विद्युत आपूर्ति नवरात्रि तक सुचारू रूप से व्यवस्थित करे। साथ ही नगर में यातायात व्यवस्था को भी पूजा को देखते हुए सुचारू रूप से संचालित करे। इस अवसर पर डॉ विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, आनंद अग्रहरि, गणेश साहू, अतुल प्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, दीपक जायसवाल, संजय मोदनवाल, संदीप जायसवाल, आलोक वैश्य, डॉ अमरनाथ पांडेय, राकेश सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष रावत, रतनदीप निषाद, मोहम्मद शाहिद, उदय चंद मौर्य, कृष्ण कुमार सोनी, शैलेंद्र, बबलू, चंद्रशेखर, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता, शनि जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, अरविंद, रिंकू, सचिन सोनी, सचिन सोनी, महेंद्र अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। अंत में महासचिव राहुल पाठक ने समस्त अतिथियों और समितियों के प्रति आभार किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read