HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शाहगंज का केवल निजाम बदला है, हालात नहीं

JAUNPUR NEWS : शाहगंज का केवल निजाम बदला है, हालात नहीं

JAUNPUR NEWS : शाहगंज का केवल निजाम बदला है, हालात नहीं

मानसून की पहली बारिश में ही नगर के अधिकांश क्षेत्रों में हुआ जलजमाव
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका का निज़ाम बदला तो नये निज़ाम से नगरवासियों को बड़ी अपेक्षा होने लगी थी कि अब शाहगंज के हालात में काफी तीव्र गति से सुधार देखने को मिलेगा। नये निजाम ने भी जनता की नब्ज़ को टटोला और सोशल मीडिया पर रेलमपेल जीपीएस वाले फोटूओं का चेंपना शुरू हो गया। सिस्टम को नये क्लेवर में सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रसारित किया जाने लगा आज फलां वार्ड में नालियां साफ की गयी, कूड़ा उठाया गया लेकिन मानसून की पहली ही बारिश ने सब गुड़-गोबर कर दिया।

पहली बारिश में घास मंडी चौराहा, सर्राफा गली, श्रीरामपुर रोड, मेनरोड, लोहामंडी, रामलीला भवन चौराहा, पुरानी बाजार, पानदरीबा समेत तमाम स्थानों पर जमजमाव ने बृहद पैमाने पर की गई नालियों की सफाई के दावों का पर्दा फाड़ कर रख दिया।
फिलहाल नये निज़ाम अभी सीखने, समझने एवं बेहतर करने की प्रक्रिया का ककहरा सीख रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही नगरवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सहज एवं सुलभ होंगी जिससे नगरवासियों का इकबाल कायम रहे। फिलहाल बरसात का मौसम है, नालियों की सफाई से अधिक जोर नगर से बाहर जल निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई पर देने की जरूरत है। उल्टी दिशा में बह रही नालियों को चिन्हित कर उनकी सफाई कराना अत्यंत आवश्यक है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read