JAUNPUR NEWS : सड़क पर हुये गड्ढे में डीसीएम पलटा, बाल-बाल बचे राहगीर
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। रविवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बाईपास तिराहे पर जर्जर सड़क के गड्ढे में डीसीएम ट्रक पलट गया। जहां बगल से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गये। घटना के चलते लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित अति व्यस्त बाईपास तिराहे पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है जहां 3 बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसमें आए दिन राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। रविवार की दोपहर बाईपास तिराहे से गुजर रही डीसीएम ट्रक गड्ढे में गिरकर पलट गई। चालक व राहगीर बाल—बाल बच गए। सड़क पर डीसीएम पलटने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराकर आवागमन बहाल कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












