HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कॉलेज परिसर में फायरिंग करने वालों पर नहीं दर्ज...

JAUNPUR NEWS : कॉलेज परिसर में फायरिंग करने वालों पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

JAUNPUR NEWS : कॉलेज परिसर में फायरिंग करने वालों पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

आधा दर्जन दबंगों ने किया छात्र की पिटाई, जान से मारने की दी धमकी
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलालपुर स्थित ब्रजेश इण्टरमीडिएट कॉलेज गुलालपुर में घुसकर छात्रों की पिटाई व फायरिंग करने वाले युवकों पर पुलिस ने शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी ब्रजेश इंटर कॉलेज गुलालपुर के प्रधान लिपिक श्रीप्रकाश यादव ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि 9:15 बजे गुलालपुर गांव के आधा दर्जन दबंग युवक कालेज परिसर में घुस गये। कालेज परिसर की मंदिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। दबंग युवकों ने लोगों को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए एक छात्र विशाल कुमार यादव पुत्र अशोक यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया।विशाल को घायल देख लोग अक्रोशित हो उठे। दबंग युवक खुद को बचाने के लिए अवैध असलहा से फायरिंग शुरू कर दी जिससे कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे। दबंग कई लोगों के मोबाइल भी उठा ले गये। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी डायल-112 पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। फिलहाल घटना के बाद से वादी पक्ष के लोग भयभीत हैं। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read