HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चार दिवसीय विराट किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी व गोष्ठी...

JAUNPUR NEWS : चार दिवसीय विराट किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी व गोष्ठी का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : चार दिवसीय विराट किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी व गोष्ठी का हुआ आयोजन

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय विराट किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में किया गया। विराट किसान मेला में कृषि विभाग एवं इससे सम्बन्धित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभागों से संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा सब्जियों एवं अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन जिलाधिकारी अनुज झा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित अन्य अतिथियों ने बारी-बारी से स्टॉलों का अवलोकन करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। किसानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी किसान मेले में दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अपने खेती में लागू करें। मेले में उपस्थित महिलाओं से कहा कि खेती के साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन व अन्य कृषि सम्बन्धी व्यवसाय से जुडे़ जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। साथ ही देश की भी आमदनी बढ़ेगी क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम में कहा कि जनपद की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसानों की आय दोगुनी तभी हो सकती है जब कृषि के साथ पशुपालन, मधुमक्खी एवं मशरूम की खेती करना शुरू करें। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को अनेकों प्रगतिशील किसानों का उदाहरण देते हुए प्रेरित किया। किसान मेले में उपस्थित महिलाओं से कहा कि सभी महिलाएं कृषि के साथ समूह एवं एफपीओ से जुड़े जहां पर उन्हें आमदनी दोगुनी करने में सहयोग मिल सकेगा। उपनिदेशक कृषि वाराणसी एस.एन. दूबे ने अपने अनुभवों को किसानों के मध्य साझा किया और तकनीकी खेती करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा डॉ0 सुरेंद्र कनौजिया ने किसानों को बताया कि बक्सा केंद्र पर किसानों के लिए अच्छी प्रजाति की नर्सरी डाली जाती है, कुक्कुट पालन भी किया जा रहा है और पराली प्रबंधन योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने वर्मी कंपोस्ट के महत्व पर जानकारी देते हुये कहा कि पौधों के वृद्धि और विकास के लिए जैविक खाद बहुत जरूरी है इसका प्रयोग सभी किसानों के द्वारा किया जाए। भोलानाथ मिश्र ने अपने अनुभव को साझा किया। उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी डा. स्वाती, अमित कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख बक्शा जय प्रकाश सिंह राणा, प्रगतिशील किसान देवराज पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, सरिता सिंह, सन्ध्या सिंह, शुभाश्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read