JAUNPUR NEWS : पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर नारद महराज का हुआ जोरदार स्वागत

JAUNPUR NEWS : पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर नारद महराज का हुआ जोरदार स्वागत

सक्तेशगड़ चुनार स्थित अड़गडानंद महराज के शिष्य हैं नारद महाराज
सैकड़ों भक्तों ने प्रवचन सुनकर ग्रहण किया प्रसाद
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास व प्रतिष्ठान पर पधारे सक्तेशगड़ से पधारे अड़गड़ा नंद के शिष्य नारद महराज का सैकडो भक्तों ने जोरदार स्वागत किया और प्रवचन सुना। तदुपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

प्रवचन देते हुये नारद जी महाराज ने कहा कि बड़े भाग्य मानुष तन पावा-मनुष्य योनि में आने के लिये जीव को कई योनियों में भटकना पड़ता है।गीता में भगवान कृष्ण का कथन है कि मनुष्य कर्मो का निर्माता है। मन से इंद्रियों को वश में करने वाला ही परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

इसमें श्रद्धा, विश्वास व समर्पण भाव होना चाहिये। गुरु शिष्य की परम्परा सदियों से चली आ रही है। प्रभू के शरण में जाने का रास्ता गुरु ही दिखा सकता है। गुरु ही सन्मार्ग पर चलने की राह दिखाते हैं। जाति, पांति, छुआछूत में कोई भेद न रखें। परमात्मा का जप श्रद्धा से करने पर मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। श्रद्धा नहीं है तो जीव बंधन से मुक्त नहीं हो सकता है। यथार्थ गीता में ईश्वर भजन व भक्ति के माध्यम से ईश्वर प्राप्ति का सही अर्थ बताया गया है।

इस अवसर पर संजय जायसवाल, सुभाष जायसवाल, अवधेश गुप्ता, मुकेश तिवारी, डा जीएस यादव, बाबुल नाथ दुबे, रमेश शर्मा, पवन गुप्ता, आशीष चौबे, डा एमपी सिंह, अरुण जायसवाल, नरेंद्र बहादुर सिंह, सीता राम, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित भारी संख्या में पुरुष, महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent