HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अपने घर में कम से कम 1 पौधा अवश्य...

JAUNPUR NEWS : अपने घर में कम से कम 1 पौधा अवश्य लगायें: राज्यमंत्री

JAUNPUR NEWS : अपने घर में कम से कम 1 पौधा अवश्य लगायें: राज्यमंत्री

राज्यमंत्री ने बरगद का पौधा लगाकर अभियान किया शुभारम्भ
जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग, उत्तर प्रदेश नितिन अग्रवाल द्वारा विकास खण्ड करंजाकला के अभयचंद पट्टी में बने अमृत सरोवर पर 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान 2023 के तहत बरगद का पौधा लगाकर शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगभग कुल 52 लाख पेड़ लगाये जाने के लक्ष्य रखे गए हैं जिसके लिए जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम जनमानस पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लक्ष्य प्राप्त करेंगे और संकल्प लेंगे कि जो भी पेड़ लगाए जा रहे हैं उन्हें संरक्षित भी किया जाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के लिए आज बहुत बड़ा दिन है।

15 अगस्त तक कुल 35 करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे जिसके लिए सभी विभाग एवं जनमानस अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में ग्रीन बेल्ट कम होने की वजह से ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रहा है। दैवीय आपदाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सभी से अपील किया कि आज जो पौधे लगाये जा रहे हैं उनका संरक्षण भी किया जाये। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने घर में कम से कम 1 पौधे अवश्य लगायें। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में लें क्योंकि पेड़ नहीं रहेगा तो जीवन भी नहीं रहेगा। सदस्य विधानसभा परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि जनपद में अभियान के रूप में पौधरोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री को रुद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। राज्यमंत्री ने बच्चों को वृक्ष भंडारा कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे वितरित किये।

प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासनिक सुधार विभाग एवं लोक सेवा प्रबन्धन विभाग एवं नोडल अधिकारी के. रविंद्र नायक, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, धनंजय सिंह, डीएफओ प्रवीण खरे, डीडीओ बीके यादव, पीडी जयकेश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी करंजाकला आरडी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, कंपोजिट विद्यालय अलीगंज सिकरारा के समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे। इसके उपरान्त कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी बक्सा परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा पीपल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा आम का पौधा लगाया गया। विकास खण्ड बक्सा के भटपुरवा गाँव में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा आम का पौधा लगाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read