HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : देशी तमन्चा के साथ युवक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : देशी तमन्चा के साथ युवक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : देशी तमन्चा के साथ युवक गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराधियों व अराजकतत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में सरपतहां पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह तथा हेड कांस्टेबल शशांक शेखर गुप्ता एवं काशी नाथ यादव क्षेत्र में वांछित अभियुक्त एवं अपराधियों की तलाश में चक्रमण कर रहे थे

कि जरिये मुखबिर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया। हिरासत में लिये गये युवक की पहचान थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव निवासी सौरभ मौर्या के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read