JAUNPUR NEWS : थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में थाना बक्सा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में गंभीरता से प्रकरणों की सुनवाई की जाए और जो भी मामले आएं, उनमें ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके। मौके पर निस्तारित न हो पाने वाले मामलों के निस्तारण के लिये संयुक्त टीम गठित करें और निर्धारित समय में जांच कराकर उसका समाधान कराएं।
अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य है कि राजस्व और पुलिस विभाग के लोग एक साथ मौजूद रहे, जो भी पीड़ित आएं, उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया और 02 टीमें भेजी गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह, कुणाल गौरव उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












