HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समता मूलक समाज के प्रबल पोषक थे मुलायम सिंह...

JAUNPUR NEWS : समता मूलक समाज के प्रबल पोषक थे मुलायम सिंह यादव: ललई

JAUNPUR NEWS : समता मूलक समाज के प्रबल पोषक थे मुलायम सिंह यादव: ललई

पुण्यतिथि पर संगोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा आयोजित
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर सुइथाकला में संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व उर्जा नियोजन राज्यमन्त्री शैलेन्द्र यादव ने स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भारी संख्या में लोगों ने स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मन्त्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत, किसानों के मसीहा मुलायम सिंह यादव समता मूलक समाज के प्रबल पोषक थे। जाति, धर्म और मजहब से हटकर उन्होंने जीवनपर्यंत निर्बल, वंचित एवं शोषित सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किये। शिक्षक संघ के जिला मन्त्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे इसलिए वे किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और सर्व समाज की पीड़ा को भलीभांति जानते थे। वे एक कुशल शिक्षक भी थे। उनके कार्यकाल में शिक्षकों का सम्मान तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का संचालन कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। रक्षा मन्त्री रहते हुए उन्होंने शहीद सैनिकों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया था। आज अगर किसी शहीद सैनिक का शव सम्मान के साथ उनके घर पहुंच रहा है, तो यह मुलायम सिंह यादव की देन है। श्रद्धांजलि सभा का संयोजन एवं आगन्तुकों के प्रति आभार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रमुख मिथिलेश यादव ने प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव, श्रीपति यादव, बिन्देश जायसवाल, अच्छे लाल यादव, सऊद आलम, रत्नाकर सिंह, राम सहाय यादव, मनोज प्रजापति, निजाम खां आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read