JAUNPUR NEWS : बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ दी गई जानकारी

JAUNPUR NEWS : बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ दी गई जानकारी

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में थाना सरपतहाँ के तत्वावधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियो के लिये महिला सशक्तिकरण एवं एंटी रोमियो दस्ता के बारे में जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक बृजबिहारी यादव, कांस्टेबल विनोद यादव एवं महिला आरक्षी मधुबाला उपस्थित रहीं। महिला कांस्टेबल मधुबाला ने विद्यार्थियों को विभिन्न हेल्पलाईन नं 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1091( घरेलू हिंसा हेल्पलाइन) एवं 181 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला हिंसा या शोषण की वारदातों को रिपोर्ट करना आवश्यक है, इसको छुपाना अपराधियों को प्रोत्साहन देती है। मधुबाला ने आत्मरक्षा की विधियों की भी चर्चा की तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों का उचित उत्तर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय, सहायक आचार्य डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डा. अविनाश वर्मा, जितेंन्द्र सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी, बिन्द प्रताप, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, शिवमंगल सोनी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA