HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नगर भ्रमण कर किया लीला मंचन देखने की अपील

JAUNPUR NEWS : नगर भ्रमण कर किया लीला मंचन देखने की अपील

JAUNPUR NEWS : नगर भ्रमण कर किया लीला मंचन देखने की अपील

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित लीला मंचन को सफल बनाने के लिये सोमवार की शाम समिति के लोगों ने नगर भ्रमण कर नागरिकों से परिवार के साथ लीला मंचन में पहुंचने और प्रभु श्रीराम की लीलाओं को देख उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल के नेतृत्व में रामलीला भवन से निकली गई। यात्रा में भारी संख्या में समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल मजीरे, गाजे बाजे व रामधुन के साथ चल रहे लोगों ने दिन और रात की होने वाली प्रभु राम की लीला को देखने के लिए लोगों से अपील की। इस बार लीला मंचन के लिए वृंदावन मथुरा प्रसिद्ध कलाकार होंगे। लीलाओं का 23 अक्टूबर तक मंचन होगा। इस मौके पर अनिल मोदनवाल, रामकुमार अग्रहरि, महेश लालवानी, राजेन्द्र अग्रहरि, राजीव सिंह, सर्वेश चौरसिया, देवेश जायसवाल, तारकेश्वर साहनी, मिथिलेश नाग, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, सानू अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, अश्वनी अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read