JAUNPUR NEWS : मुंगराबादशाहपुर के ज्वाइन बीडीओ के निधन पर शोकसभा
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। जनपद के मुंगराबादशाहपुर के जॉइन बीडीओ सतेंद्र प्रताप सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। यह जानकारी होने पर विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शोक की लहर दौड़ गयी। बीडीओ सोंधी के नेतृत्व में शोकसभा करके श्रद्धांजलि दी गई। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के बीडीओ जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर शोकसभा हुई जहां ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा मुंगराबादशाहपुर के जॉइन बीडीओ सतेंद्र जी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी। दो मिनट का मौन धारण कर दिंवगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना किया तथा इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शोकसभा में एडीओ पंचायत रमेश यादव, सचिव मीना रानी, दीपक सिंह, उमेश यादव, अजीत यादव, फिरदौस, ज़ाहिद हसन, राजकुमार गुप्ता, कमलाकांत, विजय कुमार, शिवमूर्ति यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










