JAUNPUR NEWS : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार के लिये महिलाओं को किया जागरूक

JAUNPUR NEWS : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार के लिये महिलाओं को किया जागरूक

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने सिरकोनी विकास खंड के ग्राम बशीरपुर निषाद बस्ती में महिलाओं एवं किशोरियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार हेतु स्वयं सहायता समूह के गठन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। माहवारी स्वच्छता के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए फ्री सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही स्वरोजगार के साथ विभिन्न सरकारी योजनाएं जैसे बाल सेवा योजना, विधवा विकलांग पेंशन, महिलाओं एवं किशोरियों के आत्मरक्षा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया।


इस मौके पर संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्त तभी बनेगी, जब वह आत्मनिर्भर बनने के लिए कदम उठाएगी तथा इसके लिए उन्हें अपने आप को स्वस्थ एवं संगठित बनाना होगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को महावारी स्वच्छता के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ रखने तथा ऐसा न करने पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में शीला राय ने महिलाओं एवं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के गठन के बारे में विस्तार से बताया। शिल्पी जायसवाल ने माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित महिलाओं व किशोरियों को फ्री सेनेटरी पैड नैपकिन का वितरण किया।
अन्त में आशा अग्रहरी ने कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग देने के लिए धर्मेंद्र निषाद सहित उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंजू निषाद, नीतू, राधिका, संजू, रंजना निषाद, रीना, सुमन, पिंकी निषाद, सरिता, सविता, चंद्रभान, रामू, गुड्डू, जितेंद्र, किशन आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला