लायंस क्लब खुशबू ने बांटा भोजन
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब खुशबू शाहगंज की ओर से भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद तिराहा के पास पुरानी बाजार में संपन्न हुआ। इस दौरान जरूरतमंदों एवं राहगीरों को भोजन वितरित किया गया। क्लब की ओर से आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना किया। इस अवसर पर खुशबू जायसवाल, दीपिका अग्रहरि, लियो क्लब एडवाइजर/रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











