चौकियां धाम सरोवर की सीढ़ियों पर लगीं लाइटें खराब
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकिया धाम स्थित सरोवर पर सुंदरीकरण के तहत सीढ़ियों पर लगी लाइट काफी समय से खराब हैं जिसे बनवाने की शुद् जिला प्रशासन नहीं ले रहा है। 2019 में सुंदरीकरण के तहत सरोवर की सीढीओ के अंदर अंडरग्राउंड रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई थीं। महज़ एक माह चलने के बाद लाइट खराब हो गई। मौजूदा समय में सीढ़ियों पर लगी लाइट एकदम से खराब एवं बंद हो चुकी हैं जिससे कराये गये सुंदरीकरण पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

नहीं चल रहा वॉटर ट्रीटमेंट प्लाण्ट
मां शीतला चौकिया धाम स्थित सरोवर के पानी को शुद्ध करने के लिए 2019 में सुंदरीकरण के तहत लगवाया गया वॉटर ट्रीटमेंट प्लान काफी समय से खराब पड़ा हुआ है जो नहीं चल रहा है। सरोवर में विचरण करने वाले कछुए मछलियों आदि जलीय जीव के जीवन को बचाने व सुंदरीकरण को बढ़ावा देने की गरज से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया था। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट न चलने से सरोवर का पानी गंदा पड़ा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू कराकर नियमित रूप से चलवानें की अपील किया है।











