HomeJaunpurJaunpur News : 7.50 लाख नकदी सहित जेवरात की हुई चोरी

Jaunpur News : 7.50 लाख नकदी सहित जेवरात की हुई चोरी

Jaunpur News : 7.50 लाख नकदी सहित जेवरात की हुई चोरी

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह-नजोपुर गांव में 7 लाख नकदी सहित जेवरात चोरी होने की घटना प्रकाश में आयी है। मामला बीते शुक्रवार की रात का है जब उक्त गांव निवासी जयसराज पुत्र हिरजू परिवार के साथ मकान में सो रहे थे कि चोर रात को मकान की दीवाल तोड़कर मकान के भीतर घुस गये और घर में रखा साढ़े 7 लाख नकदी व सोने—चांदी के जेवर पार कर दिये। गृहस्वामी को सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो वह अवाक रह गया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी जिस पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन की। पीड़ित ने मामले में लिखित तहरीर देकर पड़ोस के कई लोगों सहित कुछ अज्ञात लोगों पर आशंका जाहिर किया जिस पर पुलिस मामले में छानबीन में जुट गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read