HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : इंडिया गठबन्धन की हुई बैठक

JAUNPUR NEWS : इंडिया गठबन्धन की हुई बैठक

JAUNPUR NEWS : इंडिया गठबन्धन की हुई बैठक

जौनपुर। नगर के शिया कालेज में इंडिया गठबंधन के समस्त एनसीपी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता सेराज मेहंदी के आमंत्रण पर आयोजित मीटिंग में शिरकत किया और सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करके रणनीति तय किया। जिसमें कांग्रेस, सपा, आप, रालोद व कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए एनसीपी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज मेहंदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की बैठक में समस्त पर्टी के नेता पहुंच रहे हैं। आये दिन इंडिया गठबंधन में इज़ाफ़ा हो रहा है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी बेक़रार हो रही है और उल ज़लूल बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिस तरह से देश के माहौल को खराब किया है। उससे देश की दुनियां के अंदर बदनामी हुई है। नौजवानों, किसानों, विद्यर्थियों की दूरदशा है। जो सरकार ने 2014 में वादा किया था आज तक उसे पूरा नहीं किया जबसे देश आज़ाद हुआ है। आज बहुत बुरे दौर से देश गुज़र रहा है। उससे उबरने के लिये भारत जे संविधान के अनुसार भारत को चलाने और लोकतंत्र को बचाये रखने के लिये इंडिया गठबंधन बना है। आज उसी गठबंधन के जौनपुर के समस्त साथी की एक बैठक बुलाई गयी है जिसमें अपने उच्च नेताओं के आदेशों को जौनपुर में कैसे अमली जामा पहनाया जाए उसी पर विचार विमर्श किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सीपीआई नेता जयप्रकाश सिंह, कल्पनाथ गुप्ता, सालिक पटेल, सीपीआई एमएल के नेता बचाऊ राम, राम गोपाल, किरण शंकर रघुवंशी, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, सपा नेता जावेद सिद्दीकी, हिसामुद्दीन शाह, इरशाद मंसूरी, कमाल आज़मी, अलमास अहमद सिद्दीकी, कांग्रेस नेता आफताब अहमद खान, राजेश सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ. अहमद अली रिजवी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read