Homeहैदराबादप्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएसएफ 7 बटालियन का किया दौरा

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएसएफ 7 बटालियन का किया दौरा

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएसएफ 7 बटालियन का किया दौरा

एके शुक्ल
हैदराबाद। रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, सुमति शांडिल्य ने 7वें बीएन/आरपीएसएफ/एमएलवाई, मौलालि हैदराबाद का दौरा किया‌। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सुरक्षा सम्मेल के दौरान उन्होंने एक प्रमुख बल के रूप में आरपीएसएफ के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री शांडिल्य ने चीकू उद्यान का उद्घाटन किया और वृक्षारोपण किया। नवीनीकृत पुस्तकालय सह मनोरंजन हॉल, संतरी पोस्ट उद्घाटन किया गया। श्री गणेश पंडाल का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। सम्मेलन कक्ष में पीपीटी के माध्यम से हैण्डआउट प्रस्तुत किया गया। बीएन परिसर का भी दौरा किया। जैविक खेती, जैविक सब्जी उद्यान, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पिट, पुराने मछली तालाब जैसी भी चल रही परियोजनाओं पर ध्यान दिया और आगे के पसुधार और खाली भूमि के अधिक उपयोग के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान 7 आरपीएफ बटालियन के कमांडेंट सुरेन्द्र नाथ ओझा, सहायक कमांडेंट डी. श्रीनिवास, जी श्रीनिवास, जयमाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read