JAUNPUR NEWS : शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
गुलाब चन्द यादव
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मलाई गांव निवासी अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव माता बदल तिवारी के आवास पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहुँचकर उनकी दिवंगत भाभी बरमदेई के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वह करीब 15 मिनट वहां रहीं इसके बाद मिर्जापुर के लिए निकल गयी। इस बीच वह पत्रकारों से बचती रही। उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया। बता दें कि माता बदल तिवारी की भाभी का बीमारी के बाद 14 सितम्बर को निधन हो गया। निधन की सूचना पर सोमवार को 11वें दिन अनुप्रिया पटेल पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों द्वारा महिला आरक्षण के सवाल पर कुछ न बोलने की बात कहीं और बिना कुछ बोले चली गई। उनके साथ सांसद बीपी सरोज, विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, लीना तिवारी, चेयरमन विनोद जायसवाल, जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, राकेश शुक्ला, गंगा सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। इस दौरान मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, बरसठी थाना प्रभारी गोविन्द देव मिश्र, रामपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, नेवड़िया थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










