Jaunpur News:जन कल्याण समिति के संस्थापक ने बच्चों को बांटी मिठाई
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। देश के साहस सौर्य के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 78वें वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया।
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पन्ना लाल जन कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले अमर शहीदों एवं आजादी के नायकों को उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर नमन किया। भारत माता की जय एवं जय हिंद के नारे के साथ बच्चों में मिठाई बांटी गयी। इस अवसर पर अशोक भारती, ओपी यादव, विकास यादव, अन्नू, हिमांशु वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












