Jaunpur News : प्रमुख एवं उपायुक्त मनरेगा की उपस्थिति में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख बदामा देवी की उपस्थिति में संपन्न हुई जहां वित्तीय वर्ष 2022 , 23 का नया प्रस्ताव 5.70 करोड़ के कार्य पारित हुये एवं पिछला प्रस्ताव निरस्त किया गया। ब्लाक के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने प्रमुख सहित जिले से आए हुए समस्त अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनसे अपील किये कि अपने विभाग से संबंधित जानकारी लोगों के समझ प्रस्तुत करें।

उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने मनरेगा से संबंधित समस्त जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी मनरेगा के कामों पर जोड़ दीजिए जिससे ग्रामसभा में तालाबों का कायाकल्प सुंदरीकरण कच्चे रोड एवं मनरेगा मजदूरों को रोजगार मुहैया हो सके। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने भी विभाग से संबंधित जानकारी को प्रस्तुत किया एवं किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वहां पर उपस्थित संजय पांडेय पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं के संदर्भ में जानकारी प्रस्तुत कीये। वहां पर उपस्थित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी ने विभाग से संबंधित जानकारी को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह बेदी, लेखाकार अनिल सिंह, एडीओ पंचायत रत्नेश सिंह, प्रदीप सिंह, अजय पटेल, केशव प्रसाद यादव, जितेंद्र चौधरी, अवकाश यादव, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















