HomeJaunpurJaunpur News : कुरचनपुर में शिवालय व हनुमान मन्दिर पर भू-माफियाओं की...

Jaunpur News : कुरचनपुर में शिवालय व हनुमान मन्दिर पर भू-माफियाओं की गड़ी नजर

Jaunpur News : कुरचनपुर में शिवालय व हनुमान मन्दिर पर भू-माफियाओं की गड़ी नजर

फर्जी ढंग से मन्दिर की जमीन का करा दिया गया बैनामा
मोहल्लेवासियों ने डीएम-एसपी से की कार्यवाही की मांग
जौनपुर। नगर के डेरा मुआयना उर्फ कुरचनपुर के लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मोहल्ले में बहुत ही प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर है जिस पर मोहल्ले तमाम लोग वर्षों से पूजा-पाठ, शादी-विवाह, भंडारा आदि का कार्यक्रम आपसी सहयोग से करते चले आ रहे हैं। मंदिर की जमीनी बहुत कीमती है। मंदिर/शिवालय आराजी नम्बर 131 में शिवालय के नाम से दर्ज है लेकिन उस पर बाहर से आकर यहां बसे कई लोगों की बुरी नजर गड़ी हुई है जिसे कब्जा करना चाहते हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उपरोक्त लोगों ने बीते 17 अप्रैल को कब्जा करना चाहते थे तो मोहल्ल्ले वालों की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा अवैध निर्माण रूकवाया गया था।

उपरोक्त लोगों की नजर आज भी मंदिर की जमीन पर गड़ी हुई है जो कई फर्जी दस्तावेज तैयार करके किसी से फर्जी बैनामा कराकर शिवालय की जमीन आराजी नम्बर 131 को भी बैनामा करा लिये हैं। इतना ही नहीं, आराजी नम्बर 132 बंजर, बउली, तालाब व कुआं को पाटकर उस पर भी कब्जा कर लिये हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार 9 जुलाई को उपरोक्त लोग मंदिर की जमीन पर ईंट रखवाने लगे जिसका विरोध करने पर कब्जेदारों ने गाली देते हुये जानमाल की धमकी दिया। उपरोक्त लोग धनबल व संख्याबल में अधिक हैं जो अवैध रूप से शिवालय की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ऐसी सूरत में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए शिवालय पर कर रहे हो रहे कब्जों को रुकवाया जाय। शिकायत करने वालों में सेवक सोनकर, रामजीत पुजारी, संतोष, सेवक, डब्लू आदि हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read