HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : देश-दुनिया में बढ़ती भाजपा की ख्याति से प्रभावित होकर...

JAUNPUR NEWS : देश-दुनिया में बढ़ती भाजपा की ख्याति से प्रभावित होकर पार्टी में आया: जगदीश

JAUNPUR NEWS : देश-दुनिया में बढ़ती भाजपा की ख्याति से प्रभावित होकर पार्टी में आया: जगदीश

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर नगर में पहुंचे पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का हुआ स्वागत
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। 27 वर्ष तक समाजवादी पार्टी में रहने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर नगर में पहली बार पहुंचे पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का जोरदार स्वागत किया गया। गंगा पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह के बाद प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश दुनिया में बढ़ती भाजपा की ख्याति से प्रभावित होकर बिना किसी शर्त के पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि योगी और मोदी जी के नेतृत्व मे देश विकास कर रहा है। सपा के यादव अब भाजपा में आने के बाद भी आपके साथ रहेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा में रहते हुए भी बिना किसी जातीय भेदभाव के काम किया है, जिसका परिणाम है कि भाजपा में आने के बाद भी यादव लोग मेरे साथ साथ घूम रहे हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट पाने लिए पार्टी ज्वाइन करने के जबाव में कहा कि ऐसा कुछ विचार नही है। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे निभाऊंगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read