HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार सायं सम्पन्न हुई। जनपद के मत्स्य पालन/व्यवसाय हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना व मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आनलॉइन प्राप्त आवेदन पत्र के अभिलेखों के आधार पर सत्यापन उपरान्त अब तक प्राप्त कुल 601 आवेदनों में से 192 के निरस्तीकरण पर असंतोष व्यक्त किया और मुख्य कार्यकारी अघिकारी, मत्स्य को निर्देशित किया कि निरस्त आवेदन कर्ताओं से दूरभाष व अन्य किसी माध्यम से संपर्क कर उसके आवेदन पर हुए कमी को पूर्ण कर स्वीकृत करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा, मत्स्य वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सा, प्रबन्धक, जिला अग्रणी बैक, जिला प्रभारी, कृषि विज्ञान केन्द्र आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read