HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सैकड़ों महिलाओं ने सेमिनार में लिया प्रशिक्षण

JAUNPUR NEWS : सैकड़ों महिलाओं ने सेमिनार में लिया प्रशिक्षण

JAUNPUR NEWS : सैकड़ों महिलाओं ने सेमिनार में लिया प्रशिक्षण

विपिन सैनी
जौनपुर। नगर के एक होटल में द ब्यूटी जोन सलून चौकिया धाम की तरफ से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्या एवं मिसेस यूपी क्वीन सोनल श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया जिसके बाद ट्रेनर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सेमिनार भोजपुरी एक्टर आशीष माली की बेटी रिया माली जो दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट की ट्रेनिंग लेकर आई है, की संस्था द ब्यूटी जोन सलून की ओर से आयोजित हुआ। सेमिनार में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं एवं युवतियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डॉ रामसूरत मौर्या ने कहा कि यह जनपद के लिए बड़ी गौरव की बात है। जहां लोग इस ट्रेनिंग को सीखने के लिए लाखों रुपए खर्च करके बाहर शहर में जाते हैं, वहीं हमारे जनपद की बेटी ने नि:शुल्क सेमिनार लगाकर जनपदवासियों को इतनी बड़ी ट्रेनिंग दी है। मैं बिटिया को बधाई देता हूं। अतिथियों का स्वागत एक्टर आशीष माली ने किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। आभार पूनम माली ने किया। इस अवसर पर रहमान मेकअप आर्टिस्ट, अनीता वर्मा, इमरान इराकी, प्रतिभा यादवख् रीता जायसवाल, रुबी गुप्ता, ईशानी गिरी, श्रेया माली के अलावा ट्रेनिंग लेने आये तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read