HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डा. हनीमैन के जन्मदिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

JAUNPUR NEWS : डा. हनीमैन के जन्मदिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

JAUNPUR NEWS : डा. हनीमैन के जन्मदिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

जौनपुर। एचएमआई एवं अकिंचन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रातः 10 बजे नगर के लाइन बाजार में स्थित हनीमैन होम्योपैथिक भवन में डा. अमरनाथ पांडेय के मार्गदर्शन में होम्योपैथिक के जन्मदाता डा. क्रिस्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की 180वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन हुआ जहां 100 से ज्यादा मरीजों को दवा वितरित किया गया।

इस मौके पारा अकिंचन फाउंडेशन के संरक्षक डा. तारकनाथ गुप्ता ने डा. हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा। खास तौर पर उन्होंने होम्योपैथिक विद्या से जटिल रोगों को जड़ से समाप्त करने के लिए सही लक्षण के आधार पर दवा देने के बारे में बताया।

इस अवसर पर अरुणेंद्र पांडेय, डा. गोविंद मिश्रा, डा. शिवम मिश्रा, डा. अंजली गुप्ता, फार्मासिस्ट अक्षय चतुर्वेदी, कमलेश सिंह, दीनदयाल पाठक एडवोकेट, त्रिभुवन तिवारी, मनीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read