JAUNPUR NEWS : जलालपुर वन विभाग में मनाया गया वन महोत्सव
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मकरा लहंगपुर वन विभाग परिसर में वन महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव 35 करोड़ पौधरोपण को लेकर पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। वन विभाग परिसर में आम, आंवला व अमरुद का पौधा लगाकर वन महोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ बीके गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम केशरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी, विशिष्ट अतिथि सुरेश राम वन दरोगा के अलावा सुरेश मौर्या, दीपक कुमार, सतीश कुमार, दीपक राय, लालदेई, मीना देवी सहित तमाम उपस्थित रहे। अन्त में वन दरोगा सुरेश राम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













