HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सौहार्द युवा संगोष्ठी आयोजित, संविधान की प्रस्तावना की गयी...

JAUNPUR NEWS : सौहार्द युवा संगोष्ठी आयोजित, संविधान की प्रस्तावना की गयी भेंट

JAUNPUR NEWS : सौहार्द युवा संगोष्ठ आयोजित, संविधान की प्रस्तावना की गयी भेंट

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरेंद्र सिंह जूनियर पब्लिक हाईस्कूल रतनुपुर में गांधी जयंती पर सौहार्द युवा संगोष्ठी का आयोजन सौहार्द फेलो नीरा आर्य की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दीपक सिंह ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के साथ राष्ट्रगान से किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई कर उपस्थित सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने गांधी व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम में मौजूद स्वतंत्रता सेनानी फौजदार ने संविधान के बिन्दुओं पर चर्चा किया। नीरा आर्या ने गांधी के सत्य वचन व अहिंसावादी विचारों को लोगों के बीच में रखा। संतोष पाण्डेय ने बताया कि नागरिकता क्या होती है और मतदान के क्या स्वरूप होते हैं। इस पर चर्चा करते हुए बताया कि युवा राष्ट्र का भविष्य होता है। वोट देना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है।अपना मतदान करने से पहले अपने को मानसिक रूप से तैयार करके मतदान करें।इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read