HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गांधी व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवर्तन विचार थे: डा. अरविन्द

JAUNPUR NEWS : गांधी व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवर्तन विचार थे: डा. अरविन्द

JAUNPUR NEWS : गांधी व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवर्तन विचार थे: डा. अरविन्द

विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह एवं प्राध्यापकों ने गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह ने कहा कि गांधी व शास्त्री जी साधारण मानव नहीं, बल्कि महामानव थे। गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंसा सिर्फ जीव हत्या ही नहीं, बल्कि मन से, वचन से, कर्म से भी किसी को आहत करना भी हिंसा की श्रेणी में आता है। गांधी जी व्यक्ति नहीं विचार हैं। समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ राज बहादुर यादव ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी दोनों ही पुरुष सादा जीवन उच्च विचार को मानने वाले व्यक्ति थे। कार्यक्रम को प्रो. मुक्त राजे, डॉ विकास सिंह और नीरज सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ रविकांत सिंह ने किया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर डॉ शिव प्रताप सिंह, डॉ नितेश यादव, डॉ संजय शर्मा, डॉ संजय सिंह, डॉ राघवेंद्र, डा. मनोज सोनकर, डॉ बृजेश श्रीवास्तव, डॉ शिवकुमार यादव, जोगिंदर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read