HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : धूमधाम से मनी गांधी व शास्त्री जी की जयंती

JAUNPUR NEWS : धूमधाम से मनी गांधी व शास्त्री जी की जयंती

JAUNPUR NEWS : धूमधाम से मनी गांधी व शास्त्री जी की जयंती

विपिन मौर्य एडवोकेट/गुलाब चन्द्र यादव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समाधगंज बाजार स्थित सनराइज क्लासेज में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनायी गयी। संस्था के संचालक राजन सिंह ने ोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही बच्चों को गांधी जी के जीवन और उनके सादगी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वदेशी, स्वराज, स्वावलंबन और स्वच्छता के दर्शन से जिस तरह स्वाधीनता के दौरान देश का नेतृत्व कर जनजागरण किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणीय है। इसी क्रम में संस्था के सुनील मौर्या ने बच्चों को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया कि सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए शास्त्री जी का व्यक्तित्व इतना प्रभावी था कि उन्होंने अपनी एक आवाज से पूरे राष्ट्र को विषम परिस्तिथियों में एक कर दिया और भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक बने। गुदड़ी के लाल शास्त्री जी ने अपने दृढ नेतृत्व से देश के जवानों व किसानों में अद्वितीय ऊर्जा का संचार किया और 1965 की लड़ाई जीतकर भारत की ताकत का एहसास कराया। उनकी सादगी, ईमानदारी व देशप्रेम वंदनीय है। इस अवसर पर अध्यापक मंजय, राकेश सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में बच्चों को चॉकलेट और मिठाई वितरित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read