HomeJaunpurJaunpur News:कालरात्रि के दिन दक्षिणा काली मन्दिर में होगा भव्य श्रृंगारोत्सव

Jaunpur News:कालरात्रि के दिन दक्षिणा काली मन्दिर में होगा भव्य श्रृंगारोत्सव

Jaunpur News:कालरात्रि के दिन दक्षिणा काली मन्दिर में होगा भव्य श्रृंगारोत्सव

जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन के ओवरब्रिज के निकट स्थित श्री मां आधा शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में गुरुवार 10 अक्टूबर कालरात्रि के दिन काली माता जी भव्य श्रृंगार उत्सव का आयोजन होगा। मालूम हो कि इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। यह मंदिर कलकत्ता वाली काली के नाम से जाना जाता है। मंदिर के संस्थापक व पुजारी भागवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है। इस बार शारदीय नवरात्रि में 10 अक्टूबर गुरुवार को कालरात्रि का दिन है। इस दिन सप्तमी है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन-अर्चन, स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। कलयुग में मां काली जी की दर्शंज-पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read